फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चार दिनों से स्टांप और निबंधन विभाग की वेबसाइट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। उप निबंधक कार्यालय पर रजिस्ट्री कराने आने वालों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। अधिवक्ताओं को भी चार दिनों से वेबसाइट न चलने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पलिया की भीरा रोड पर उप निबंधक कार्यालय है। रोजाना भारी तादाद में लोग अपनी जमीन का बैनामा कराने, रजिस्ट्री कराने समेत अन्य कार्य को लेकर आते हैं। लोगों का कहना है कि बीते चार दिनों से स्टांप एवं निबंधन विभाग की वेबसाइट का हाल काफी खराब है और भीषण गर्मी में क्रेता व विक्रेता के साथ ही गवाह को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
चार दिनों से वेबसाइट सही ढंग से नहीं चल रही है। बैनामा कराने वाले अधिवक्ताओं को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इस बारे में उप निबंधक लइक अहमद ने बताया कि बीते तीन दिनों से वेबसाइट में दिक्कतें आ रही हैं। यह समस्या ऊपर से है। कई जिलों में साइट के स्लो या फिर न चलने की बात सामने आ रही है। पूरे यूपी में वेबसाइट न चलने की समस्या का सामना कई जिले कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें