फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुहेली पुल पर सड़क पार करता दिखा बाघ

Fri, 12 Dec 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया दुधवा मार्ग पर सुहेली पुल से गुजरता बाघ। स्रोत : राहगीर
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन सत्र में जंगल सफारी का आनंद लेने आने वाले सैलानियों को तो दुधवा व किशनपुर में बाघों के दीदार हो रहे हैं, लेकिन अब दुधवा मार्ग पर भी बाघ लोगों को देखने के लिए मिल रहे हैं। इसीमें एक बाघ सुहेली नदी पुल पर चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया। इसके चलते वाहनों के पहिये थम गए और लोगों ने बाघ की तस्वीर भी साझा की है।
विज्ञापन

वायरल फोटो के साथ में कहा गया है कि बृहस्पतिवार की रात पलिया-दुधवा मार्ग पर सुहेली पुल के पास अचानक से बाघ सड़क पर आ गया था। इसकी पुष्टि उधर से निकल रहे लोगों ने भी की। उनके मुताबिक, बाघ कुछ देर पुल पर रुका रहा और इसके बाद सड़क किनारे दूसरी तरफ कूदते हुए जंगल की ओर चला गया, जिसकी तस्वीर भी राहगीरों ने कैमरे में कैद कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें