फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग का दावा जंगल में लौट गया बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज की पश्चिम बीट के अंतर्गत कोंधवा फॉर्म से सटे गन्ने के खेत में पिछले तीन दिन से डेरा जमाए बाघ की गतिविधियों पर नजर रखे वन विभाग ने बाघ के जंगल में लौटने का दावा किया है। वनकर्मियों ने शुक्रवार की सुबह आसपास के खेतों से जंगल की दिशा में बने बाघ के पगचिह्न मिलने पर इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन

गोला रेंज की पश्चिम बीट के कोंधवा फॉर्म में बुधवार की सुबह जंगल से निकला एक बाघ सोलर फेंसिंग और खाईं लांघकर गन्ने के खेत में पहुंच गया था। सूचना पर पहुंची वनकर्मियों की टीम बाघ की लगातार निगरानी कर रही थी। शुक्रवार की सुबह बाघ की निगरानी कर रहे डिप्टी रेंजर सत्येंद्र सिंह चौहान और वनकर्मियों की टीम को बाघ के जंगल की ओर जाने के पगचिह्न मिले। जिस पर वन विभाग ने दावा किया है कि बाघ वापस जंगल में लौट गया है। रेंजर गोला बनारसी दास मौर्य ने भी इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें