फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर बाघ का हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चार दिनों में बाघ हमले की चौथी घटना, लोग दहशत में
विज्ञापन

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। फसल की रखवाली कर रहे किसान को जंगल से निकले बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर बाघ किसान को छोड़कर गन्ने के खेत में छिप गया। चार दिन के अंदर अलग-अलग जगहों पर बाघ हमले की ताबड़तोड़ चार घटनाओं से वन विभाग सकते में है।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज अंतर्गत कांपटांडा गांव निवासी किसान परागू (55) पुत्र बिहारी बुधवार सुबह आठ बजे उत्तरी किशनपुर बीट सीमा से सटे खेत में गेहूं की फसल की रखवाली कर रहा था। इस बीच पास के गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। लोगों ने शोर मचाया तो वह उसे छोड़कर फिर गन्ने के खेत में जा छिपा। परागू के दाहिने हाथ और पैर में गहरे जख्म हुए हैं। उसे इलाज के लिए भीरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बुजुर्ग किसान पर बाघ हमले की पुष्टि की। वन विभाग की टीम को घटनास्थल के पास बाघ के ताजे पगचिह्न मिले है।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों के अंदर जिले में बाघ हमले की यह चौथी घटना है। इससे पहले भीरा रेंज की ही बरूआ बीट से किशनुपर जंगल के पास कटैया गांव निवासी दिनेश (30) नामक युवक गेहूं फसल की रखवाली कर रहा था, इस बीच बाघ ने हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया था। सोमवार को दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज में हैदराबाद के गांव बुधेली नानकार में बाघ ने खेत पर काम कर रहे किसान लाल बिहारी (65) पर हमला कर उसे मार डाला। इस बीच नजदीक के ही एक दूसरे खेत में गन्ना छील रहे रमेश पंडित (42) को बाघ ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज की उत्तरी किशनपुर बीट के कांपटांडा गांव निवासी बुजुर्ग किसान परागू बाघ के हमले में घायल हुआ है। परागू को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की तरफ से तात्कालिक आर्थिक सहायता के रूप में दस हजार रूपये की धनराशि दी जाएगी। साथ ही वन विभाग की ओर से उसे नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। ग्रामीणों से अपील है कि वे जंगल के आसपास खेतों में गन्ना छिलाई और फसल की रखवाली करते समय सतर्कता बरतें।
- डॉ अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें