फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने सांड़ को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। महेशपुर रेंज के जंगल से करीब नौ किमी की दूरी पर स्थित हैदराबाद थाना क्षेत्र के चठिया मदनी और छितौनियां के बीच जा पहुंचे बाघ ने बुधवार शाम एक सांड़ पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया। उधर, एक दूसरे बाघ के झारा गांव में घुसने और हेमपुर गांव के उत्तर खेत में बाघ के पगचिह्न मिलने की खबर है। बाघ की दस्तक से पूरा इलाका दहशत में है। साथ ही बाघ के होने की पुष्टि वन कर्मियों ने की है।
विज्ञापन

चठिया मदनी के ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की शाम चठिया और छितौनियां गांव के बीच घुसे बाघ ने खेत में घास चर रहे सांड़ पर हमला बोल दिया और उसे अपना निवाला बना लिया। गांव के लोगों को खेत में सांड़ का अधखाया शव और बाघ के पगचिह्न मिले। इसी बाघ के पगचिह्न गुरुवार सुबह हेमपुर गांव के उत्तर सालिकराम के खेत में भी मिले। जिससे हेमपुर, खोखाय, मनिकापुर के ग्रामीणों में दहशत है। गुरुवार सुबह मौके पर पहुंचे फारेस्टर रामनरेश वर्मा और श्यामकिशोर शुक्ला ने घटना की पुष्टि कर बताया कि बाघ गन्ने के खेत में मौजूद है।
साथ ही परेली के प्रधान बिजेंद्र पटेल ने बताया कि बुधवार रात बछड़े का पीछा करते हुए बाघ झारा निवासी अमित आरख के मकान के पास आ गया जिसे देखकर गांव वाले सहम गए। शोर मचाने और आग जलाने पर बाघ दक्षिण दिशा की ओर चला गया। उन्होंने बताया कि बाघ 15 दिन से परसेला, गनेशपुर, झारा, बगचन, भिम्मापुर गांव के पास गन्ने के खेत में डेरा जमाए हुए है जो अब तक एक सांड और एक बकरी को निवाला बनाने के साथ ही वनकर्मी सहित तीन लोगों पर हमला भी कर चुका है। लेकिन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर मोबीन आरिफ का कहना है कि हर तरफ गन्ने का ही जंगल है। जिस वजह से बाघ की लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें