फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेगंज में तेंदुए की घर में घुसने की कोशिश, शोर पर गन्ने के खेत में छुपा, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। मोहल्ला स्टेशन पुरवा आबादी के पास पहुंचे तेंदुए ने एक घर में घुसने की कोशिश की। पालतू कुत्तों के भौंकने पर परिवारजनों ने शोर मचाया इस पर तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। सूचना वन विभाग को देदी गई है।
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला पश्चिम रेंज अंतर्गत बांकेगंज कस्बे के मोहल्ला स्टेशन पुरवा निवासी उत्तम टंडन के मकान के पीछे आलू के खेत में मंगलवार शाम करीब छह बजे एक तेंदुआ आ धमका। तेंदुए ने जब मकान में घुसने की कोशिश की तो पालतू कुत्ते तेज आवाज से भौंकते हुए कमरों की ओर भागे। किसी अनहोनी की आशंका में परिवारीजनों ने शोर मचा दिया। तेंदुआ मकान से सौ मीटर की दूरी पर गन्ने खेत में छिप गया। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों विपिन शर्मा, प्रेम सिंह, अख्तर अली, अंगद, ओमप्रकाश आदि ने बताया कि इसके बाद लगातार तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनाई देती रही।
बांकेगंज के मोहल्ला स्टेशनुपरवा में आबादी के पास एक तेंदुआ आने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम तेंदुए की निगरानी कर रही हैं। फिर भी ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

-बनारसी दास रेंजर, गोला गोकर्णनाथ

खुद बचें और बाघों को भी बचाएं 102 बाघ मित्र करेंगे प्रचार प्रसार
ममरी। बाघ सुरक्षा माह के तहत महेशपुर रेंज परिसर में डीएफओ समीर कुमार के निर्देशन में दो दिन चले शिविर में 102 बाघ मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में आए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के कोआर्डिनेटर डॉ मुदित गुप्ता ने वनरेंज क्षेत्र से आए 102 बाघ मित्रों को बाघ, तेंदुए से अपनी ओर गांव वालों की सुरक्षा करने, उनके पगचिह्नों की पहचान का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजनाधिकारी डॉ दबीर हसन ने भी प्रशिक्षण दिया। डीएफओ समीर कुमार ने बताया कि नए पिजरेे भिजवाए गए हैं। कहा कि सभी बाघ मित्र अपने एरिया के गांव में जाकर जागरूकता अभियान चलाकर ‘खुद बचे, वन्य जीवों की सुरक्षा करें’ का प्रचार प्रसार करें। एसडीओ रविशंकर शुक्ला ने शिविर में मौजूद लोगों से बाघमित्रों को सहयोग देने की अपील की। रेंजर मोबीन आरिफ ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें