मझगईं। क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में आवारा घूमने वाली एक गाय पर बाघ ने हमला कर दिया और उसे मार दिया। इसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। वनकर्मियों ने मौका मुआयना किया, लेकिन गाय का शव नहीं मिल सका है। किसानों के साथ ही अन्य ग्रामीणों में बाघ की आमद से दहशत फैली हुई है।
रविवार सुबह बल्लीपुर गांव के पूरब में छुट्टा गाय पर गन्ने के खेत में छिपे बैठे बाघ ने हमला कर दिया। गाय को खींचकर वह गन्ने के अंदर ले गया। आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन दरोगा मनोज यादव ने वाचरों के साथ मौका मुआयना किया और गाय की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।
वन दरोगा मनोज कुमार ने बताया कि सूचना पाकर मौका मुआयना किया था और मौके से बाघ के पगचिह्न मिले हैं। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है और बराबर गश्त भी की जा रही है।