फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ने में छिपे बाघ ने बुजुर्ग पर किया हमला

विज्ञापन
गोला अस्पताल में मौजूद घायल राजाराम।संवाद
विज्ञापन
ममरी। मोहम्मदी वन रेंज क्षेत्र में जानवरों के लिए घास काटने गए 70 वर्षीय बुजुर्ग पर गन्ने के खेत में छिपे बैठे बाघ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है। एक सप्ताह में बाघ का यह सातवां हमला है।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भदैया निवासी राजाराम (70) रविवार सुबह गांव के बाहर देवीदीन के गन्ने के खेत में घास काट रहे थे। इसी समय गन्ने में छिपे बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हो गए। बाघ बुजुर्ग किसान को छोड़कर दोबारा गन्ने में घुस गया।
प्रधान आलोक जायसवाल की सूचना पर पहुंचे डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा, फारेस्टर मित्र पाल तोमर आदि वन कर्मियों ने घायल राजाराम को गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। बाघ के बढ़ते हमलों से आसपास गांवों के ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

लोग खेतों में जाने से घबरा रहे हैं। फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव की अगुवाई में वन कर्मियों की टीम और एसटीपीएफ के जवान बाघ की लोकेशन पता लगाने के लिए गन्ने के आसपास पेट्रोलिंग कर रहे हैं। मोहम्मदी रेंज की अलग-अलग बीट में बाघ और अन्य वन्य जीवों के हमले बढ़े हैं। पांच अगस्त से अब तक बाघ ने अलग-अलग वन बीट क्षेत्र में पालतू और छुट्टा जानवरों पर सात हमले किए हैं।


-
गन्ना बहुल क्षेत्र होने की वजह से वन्यजीवों ने अपना ठिकाना गन्ने के खेतों में बना रखा है। खेतों में अकेले न जाने की सलाह देने के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। तभी बाघ के हमले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

- नरेश पाल सिंह, रेंजर वन रेंज मोहम्मदी-महेशपुर

गोला अस्पताल में मौजूद घायल राजाराम।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें