फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ी में छिपे बाघ ने मजदूर पर किया हमला, मौत

विज्ञापन
प्रीतम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मजदूरी पर जंगल के किनारे झोंपड़ी बना रहे थे प्रीतम
विज्ञापन

ग्रामीण शव को जंगल से उठाकर खेत में ले आए, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

तिकुनियां-निघासन (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली तिकुनियां के खैरा गौढ़ी में एक बाघ ने जंगल किनारे मजदूरी करने गए युवक पर हमलाकर मार डाला। लोगों के शोर मचाने पर बाघ शव को छोड़कर जंगल में चला गया। ग्रामीण शव को जंगल से निकालकर खेत में ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव खमरिया कोइलार निवासी भरोसे और मुन्ना ने बताया कि वे मंगलवार की सुबह आठ बजे अपने साथी प्रीतम लोधी (45) के साथ मजदूरी के लिए पांच किलोमीटर दूर दलराजपुर निवासी कुंदन सिंह के खेत पर गए थे। कुंदन सिंह ने जंगल के किनारे स्थित खेत में जानवरों से फसल की सुरक्षा करने के लिए झोंपड़ी बनवाने के लिए मजदूरों को बुलाया था। जब मजदूर झोंपड़ी बनाने का काम कर रहे थे उसी बीच दोपहर साढ़े बारह बजे झाड़ी में छिपे बाघ ने प्रीतम पर हमला बोल दिया और उसे घसीटते हुए जंगल की ओर लिए ले गया। इस पर साथियों ने ग्रामीणों के साथ शोर मचाना शुरू किया। इसे देख बाघ वापस जंगल की ओर चला गया। प्रीतम का शव जंगल में झाड़ियों में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसओ प्रदीप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, बेलरायां रेंजर विमलेश कुमार ने बताया कि बाघ के हमले से प्रीतम की मौत हुई है। वन विभाग पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें