फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस किलोमीटर की परिधि में ही घूम रहा तेंदुआ

विज्ञापन
तेंदुए के पगचिह्न देखते वन क्षेत्राधिकारी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
धौरहरा/ ईसानगर। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कैमरों के साथ ही दो पिंजरे भी लगाए तेंदुआ चहलकदमी करता हुआ रोज चकदहा गांव के दस किलोमीटर की परिधि में चक्कर लगाता है पर वह अब भी वन विभाग की पकड़ से काफी दूर है। हालांकि वन विभाग की टीम रात दिन गस्त कर निगरानी करने में जुटी है।
विज्ञापन

दस दिन पहले चकदहा गांव के चमारनपुरवा निवासी पुतान के 12 वर्षीय पुत्र बृजेश का तेंदुए ने शिकार कर लिया था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने कैमरे लगाए तो एक कैमरे में तेंदुआ चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने वनकर्मियोें की टीम के साथ पहले एक पिंजरा लगाया जिसमें बकरी भी बांधी गई पर तेंदुआ पिजरे तक आकर वापस लौट गया। इसके अलावा वन क्षेत्राधिकारी ने दूसरा पिंजरा लगाया पर चालाक तेंदुआ चहलकदमी करता हुआ आया जरूर पर खतरा भांपकर पिजरे के पास से ही लौट गया। वन टीम ने उसके पदचिन्ह देखे और तेंदुआ आने की पुष्टि की। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि तेंदुआ दस किलोमीटर की परिधि में चहलकदमी करता है दो पिंजरे लगाए गए हैं, जिसमें बकरी भी बांधी गई है पर अब तक तेंदुआ पिंजरे तक नहीं आया पदचिन्हों से पता चलता है कि तेंदुआ आया था एक दो दिन में पकड़े जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें