फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गांव में घुसा बाघ, दो पशु मार डाले

विज्ञापन
ग्राम खैरटिया में पिंजरा लगाते वनकर्मी-संवाद
विज्ञापन
तिकुनियां। मझरा पूरब में बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन होने वाली घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है तो बच्चे सहमे हुए हैं। बृहस्पतिवार को दिन में मजदूर शिवचरण को निवाला बनाने के बाद रात में खैरटिया निवासी एक किसान की भैंस और बछिया को भी बाघ ने मार डाला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जंगल में फूस काट रहे शिवचरण को बाघ ने निवाला बना लिया था। इसके बाद से लगातार बाघ गांव में चहलकदमी कर रहा है। बाघ की आमद से ग्रामीण भयभीत हैं। शुक्रवार देर रात बाघ खैरटिया निवासी सुरजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह की घारी में घुसकर भैंस और बछिया को मार डाला। बाघ के लगातार हमले से ग्रामीणों में रोष है।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष जसवंत सिंह गांव पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। वन विभाग को चेतावनी दी कि किसानों और मजदूरों का जितना नुकसान हो रहा है, उसकी भरपाई करनी पड़ेगी। हम जितना मुआवजा मांगेंगे, उतना मुआवजा वन विभाग को देना पड़ेगा।
विज्ञापन


बाघ को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
तिकुनिया। बृहस्पतिवार को बाघ के हमले में मारे गए मजदूर शिवचरण का शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पहुंचा तो गांव गुस्से के साथ गम का माहौल दिखा। बताया गया कि वन विभाग ने पीड़ित परिवार को दस हजार की तात्कालिक सहायता दी है। उधर, शुक्रवार को मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने पिंजरा लगाने का काम शुरू किया है। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दो पिंजरे लगाए जाने हैं। एक लगा दिया गया है। खेतों में काम करने वाले किसान अकेले घर से न जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें