बांकेगंज कुकरा रोड किनारे बैठा बाघ।
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला पश्चिम रेंज जंगल से निकलकर एक बाघ शनिवार शाम सात बजे करीब लोहिया पुल के पास बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर आ गया। बाघ को बीच सड़क पर बैठे देख राहगीरों के होश उड़ गए।
इस बीच दोनों तरफ आधे घंटे से अधिक समय तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों के शोर मचाने पर बाघ सड़क से कुछ दूरी पर बरौंछा नाले की चकरोड पर बैठ गया। इस बीच राहगीरों ने बाघ की फोटो लेने के साथ ही वीडियो बनाया। राहगीरों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। चकरोड पर काफी समय तक बैठने के बाद बाघ फिर जंगल की ओर चला गया। इसके बाद सड़क पर आवागमन शुरू हो सका। संवाद