पलियाकलां। पलिया-निघासन रोड पर तिकोना फार्म के पास साइकिल व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें साइकिल सवार युवक की मौत हो गई।
मझगईं गांव निवासी झब्बू का 35 वर्षीय पुत्र इकबाल अपनी ससुराल निघासन के धर्मापुर गांव गया था। देर शाम वह साइकिल से वापस लौट रहा था। तिकोना फार्म के पास ही जैसे वह पहुंचा, सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि इकबाल उछलकर नीचे गिरा। बाइक सवार भी रोड पर काफी दूर जाकर गिरा।
पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया लाए। जहां पर चिकित्सकों ने इकबाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल शंकरपुर गांव निवासी लल्लू के 30 वर्षीय पुत्र सुनील को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है।