फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: खेत में घास काट रहे युवक पर बाघ ने किया हमला, जबड़े और हाथ से नोचा मांस, हालत नाजुक

Wed, 13 May 2026 01:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन भीरा और मैलानी रेंज सीमा पर स्थिति उल्ल नदी किनारे बुधवार सुबह युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। उसने बाघ से भिड़ कर खुद को बचाया। हालांकि इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन में बुधवार सुबह बाघ ने एक युवक पर हमला कर दिया। घटना उस समय हुई, जब गांव कुकरा निवासी 27 वर्षीय युवक सूरज उल्ल नदी के किनारे घास काट रहा था। बाघ ने हमला कर उसे दबोच लिया। युवक ने बाघ से भिड़ कर खुद को बचाया। हालांकि हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यह घटना दुधवा टाइगर रिजर्व के भीरा और मैलानी रेंज सीमा पर स्थित उल्ल नदी किनारे एक खेत में हुई। बाघ के हमले में सूरज के जबड़े और हाथ पर गहरे जख्म आए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। घायल सूरज को तत्काल इलाज के लिए बांकेगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

क्षेत्र में दहशत 
बाघ के इस अचानक हमले से कुकरा गांव और आसपास के इलाकों में ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। लोग अब खेतों में जाने से कतरा रहे हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वन विभाग की टीम ने घटना के बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। टीम लगातार बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें