सिंगाही। खेत में गन्ना छील रहे मजदूरों पर बाघ ने हमला कर दिया। इसमें चिरकुआ का मजदूर और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन लाया गया है।
गांव चिरकुआ गांव के मजदूर रामशंकर खेत में गन्ना छील रहे थे। इसी दौरान पास के गन्ने के खेत से निकले बाघ ने मजदूर अर्जुन पर हमला कर दिया और वापस गन्ने के खेत में घुस गया। उसके साथी उसे लेकर निजी चिकित्सक के पास गए। इस बीच बाघ होने की सूचना पर गन्ने के खेत के पास भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई।
दोबारा गन्ने से निकले बाघ ने गुरमीत सिंह को घायल कर दिया। उसको भी इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया।
यहां से दोनों को सीएचसी निघासन लाया गया। मझगई रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि ग्रामीण से सतर्क रहने की करने की अपील की गई है।