फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: खेत से निकले बाघ ने चलती बाइक पर किया हमला, दो ग्रामीण घायल

Mon, 21 Sep 2026 03:43 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में बाघ के हमले में दो ग्रामीण घायल हो गए। दोनों ग्रामीण रविवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के पास बाघ ने उन पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि शोर मचाने पर बाघ खेत में चला गया। जिससे दोनों की जान बच गई। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में रविवार की रात करीब 11:00 बजे बाइक से वापस घर जा रहे हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अशरफी गंज निवासी त्रिवेणी सहाय और ग्राम बुद्धापुर निवासी धनीराम पर बाघ ने हमला कर दिया। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भिजवाया। 

विज्ञापन


परिवार वालों ने बताया कि रविवार की रात करीब 11:00 बजे धनीराम और त्रिवेणी सहाय बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी से लौट रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही गांव के समीप पहुंची वैसे ही गन्ने में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। जिससे बाइक समेत दोनों लोग सड़क पर गिर गए। उनके शोर मचाने पर बाघ फिर गन्ने में घुस गया। 

गांव वालों की सूचना पर पहुंचे महेशपुर वन रेंज के वनकर्मियों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बता कर वापस घर भेज दिया है। रेंजर निर्भय प्रताप शाही का कहना है कि दोनों घायलों को मामूली खरोच आई है। वन कर्मियों की टीम बाघ की निगरानी में लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें