फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र पर बाघ का हमला, हालत गंभीर

Wed, 17 Sep 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल पिता रामचंद्र। संवाद
विज्ञापन
ममरी। घास काटने गए हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बोझवा निवासी 60 वर्षीय रामचंद्र और उनके 42 वर्षीय बेटे पप्पू पर मंगलवार सुबह गन्ने के खेत में छिपे बैठे बाघ ने हमला कर दिया। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वनकर्मियों ने उन्हें ग्रामीणों की मदद से गोला अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गांव के अन्य लोगों के साथ दोनों लोग मंगलवार सुबह कठिना नदी के समीप खेत में घास छील रहे थे। इसी बीच बाघ उन पर झपट पड़ा। साथियों के शोर मचाने पर बाघ दोनों को छोड़कर फिर से गन्ने में घुस गया। सूचना पर मोहम्मदी महेशपुर रेंज के वनकर्मी पहुंच गए। उन्होंने कॉम्बिंग की। वहीं, रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। इसके बाद बाद उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वनकर्मियों को बाघ की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। रेंजर का कहना है कि बाघ की निगरानी में वन कर्मियों की टीम लगा दी गई है।

बाघ के हमले में घायल पिता रामचंद्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें