फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परेली गांव के पास बाघ ने किशोर पर किया हमला

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल तौसीफ
विज्ञापन
- बकरी चराने गया था तौसीफ, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम परेली में मंगलवार की सुबह बकरी चराने गए साबिर अली के बेटे तौसीफ पर झाड़ी में छिपे बाघ ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। बाघ के बढ़ते हमलों से क्षेत्रवासियों में दहशत है।
मंगलवार की सुबह करीब दस बजे ग्राम परेली निवासी साबिर अली का 16 वर्षीय बेटा तौसीफ गांव के पश्चिम में स्थित मुक्तिधाम के पास बाग में बकरी चराने गया था। वहां झाड़ी में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

किशोर के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोग कुदाल, फावड़ा, लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। भीड़ के शोर मचाने पर बाघ किशोर को छोड़कर झाड़ी में घुस गया। प्रधान पुत्र अनिरुद्ध वर्मा की सूचना पर पहुंचे महेशपुर रेंज के डिप्टी रेंजर राम नरेश वर्मा, फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव शिव कुमार कश्यप, नरेंद्र वर्मा आदि वनकर्मियों ने घायल किशोर को सीएचसी गोला पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
वन कर्मियों ने बताया कि बाघ अब तक झाड़ी में है, जिसकी निगरानी में टीम लगाई गई है। उन्होंने गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इससे पूर्व रविवार की शाम खेत देखने गए गांव विष्णु बेहड़ निवासी 35 वर्षीय ग्रामीण विजय कुमार पर बाघ ने हमला करके घायल कर दिया था। बाघ के बढ़ते हमलों से क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल है। लोग बाघ के डर से खेतों में गन्ने की सिंचाई, गुड़ाई, गेहूं की कटाई करने से घबरा रहे हैं।
विज्ञापन

एसटीपीएफ के जवानों से कराई पेट्रोलिंग
ममरी। काफी प्रयास के बाद रेंजर नरेश पाल सिंह से बात संभव नहीं हो सकी। डिप्टी रेंजर राम नरेश वर्मा ने परेली गांव में मौके पर पहुंचकर झाड़ी में छिपे बाघ को खदेड़ने के लिए वन कर्मियों की टीम और एसटीपीएफ जवानों से पेट्रोलिंग शुरू कराई, लेकिन बाघ झाड़ी में बैठा दहाड़ता रहा।

अस्पताल में भर्ती घायल तौसीफ

अस्पताल में भर्ती घायल तौसीफ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें