फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कानपुर के वकीलों के समर्थन में अधिवक्ता आज हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कानपुर के वकीलों के समर्थन में जिला अधिवक्ता संघ ने बैठक के बाद बुधवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहने का फैसला लिया है। इसके साथ ही कानपुर के वकीलों के समर्थन में एक प्रतिनिधिमंडल कानपुर भेजने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

कानपुर में चल रही वकीलों की हड़ताल धीरे-धीरे प्रदेश में फैलती जा रही है। कानपुर के जिला जज के आचरण और भाषा शैली के खिलाफ आंदोलन करते हुए कानपुर के वकीलों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कानपुर बार एसोसिएशन के पत्र पर खुली बैठक आयोजित की गई। अधिवक्ता संघ सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए विनय सिंह ने कानपुर के अधिवक्ताओं के संघर्ष को जरूरी बताया है, साथ ही समर्थन देने की बात कहते हुए बुधवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया है। संचालन करते हुए महामंत्री मनोज जायसवाल ने बताया अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को कानपुर जाएगा, बैठक में सरोज श्रीवास्तव उत्तम राज, सुखबीर सिंह चौहान, गौरव बाजपेई, अजय शुक्ला, प्रमोद वर्मा तथा छैल बिहारी वर्मा, विकास निषाद, प्रदीप यादव सहित कार्यकारिणी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें