फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण पर बाघ का हमला

विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल वृद्ध। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
सिंगाही। क्षेत्र के गांव निबुआ फार्म में चारा लेने गए एक बुजुर्ग पर बाघ ने हमला कर उसे घायल कर दिया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने किसी तरह से शोर मचाकर उन्हें बचाया और सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

नौरंगाबाद के गांव निंबो पुरवा निवासी राधेश्याम रविवार दोपहर एक बजे गांव की पूरब दिशा में मवेशियों के लिये चारा लेने खेत में गए थे। जहां पर गन्ने के खेत में मौजूद बाघ ने अचानक उस पर हमला बोल दिया और उसे घसीटता हुए लेकर चल दिया। इस बीच जब राधेश्याम ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे बाघ राधेश्याम को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
ग्रामीणों ने राधेश्याम को सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी हालत में सुधार बताया गया है। वहीं, रेंजर विमलेश कुमार ने बताया कि बाघ होने की सूचना पर ग्रामीणों को आगाह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें