फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संपूर्णानगर चीनी मिल में जीएम आवास के सामने पहुंचा बाघ, दहशत का माहौल

Sat, 21 Feb 2026 03:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर की किसान सहकारी चीनी मिल में बाघ देखे जाने से दहशत फैल गई। जीएम आवास के बाहर बाघ देखा गया है। गेट पर तैनात गार्ड ने मोबाइल से बाघ का फोटो खींच लिया। 
विज्ञापन
बाघ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर में किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक के आवास के सामने शुक्रवार देर रात बाघ की चहलकदमी से कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे आवास के बाहर ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने देखा कि गन्ने के खेत से निकलकर एक बाघ सड़क पर आ गया और गेट की ओर बढ़ने लगा।

विज्ञापन


गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए बाघ की तस्वीर अपने मोबाइल फोन से खींच ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बाघ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक शादाब असलम ने बताया कि गार्ड ने रात में सड़क पर बाघ को विचरण करते देखा और उसकी तस्वीर ली। घटना की जानकारी तत्काल संपूर्णानगर वन विभाग के रेंजर को दे दी गई है। 

ग्रामीणों में फैली दहशत 
बाघ के खुलेआम घूमने की खबर से कस्बा सिंगाही खुर्द, वृंदावन कॉलोनी और थाना हजारा क्षेत्र के ग्रामीणों में फिर से दहशत फैल गई है। वृंदावन कॉलोनी के निवासियों और चीनी मिल कर्मचारियों का कहना है कि गन्ने के खेतों में बाघ की मौजूदगी अब आम हो गई है, लेकिन अब यह वन्यजीव रात में मुख्य सड़कों तक पहुंचने लगा है।
विज्ञापन


रात की शिफ्ट में ड्यूटी कर घर लौटने वाले कर्मचारियों ने बताया कि रात करीब दो बजे भी कई बार बाघ गेट के पास देखा गया है, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि गन्ने के खेतों के आसपास पिंजरा लगाया जाए और नियमित गश्त की जाए, ताकि किसी हादसे से पहले बाघ को पकड़ा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें