फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी के बाद बालक को नाले में फेंका, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। घर के बाहर खेल रहे 12 वर्षीय बालक को युवक जबरन उठा ले गया और गन्ने के खेत में लेजाकर दरिंदगी की। बाद में उसे नाले में फेंककर भाग गया। किसी तरह नाले से निकलकर बालक घर पहुंचा और पिता को पूरी बात बताई। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बालक घर के बाहर खेल रहा था। तभी नरायनपुरवा मजरा परसा निवासी ऐठू वहां पहुंचा। बालक को जबरिया उठा कर गन्ने के खेत में ले गया और दरिंदगी कर उसे पानी भरे नाले में फेंककर फरार हो गया। किसी तरह बालक नाले से निकल कर घर पहुंचा। पिता की सारी घटना बताई। पिता पीड़ित बालक को लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें