फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: दुधवा में जंगल सफारी का रोमांच, आगे-आगे चला बाघ... पीछे-पीछे सैलानी

Fri, 24 Nov 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

दुधवा में बृहस्पतिवार को पर्यटकों के वाहनों के आगे अचानक  बाघ आ गया और चहलकदमी करने लगा। बाघ को देख पर्यटक रोमांचित हो गए। उन्होंने इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
दुधवा में सैलानियों की जिप्सी के आगे चला बाघ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में जंगल की सैर के दौरान बृहस्पतिवार को पर्यटकों के वाहनों के आगे अचानक एक बाघ आ गया और चहलकदमी करने लगा। रोमांचित पर्यटकों ने अपने वाहन रोककर इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया। थोड़ी देर बाद बाघ जंगल के अंदर चला गया। दूसरी ओर किशनपुर सेंक्चुरी में एकसाथ तीन बाघ दिखने से पर्यटक काफी रोमांचित नजर आए।

विज्ञापन


दुधवा नेशनल पार्क में घूमने आने वाले पर्यटकों की प्रबल इच्छा रहती है कि उनको बाघ के दर्शन हो जाएं। बुधवार की देर शाम दूसरी शिफ्ट में पार्क का भ्रमण करने अमेरिका से आए सरबीर सिंह, गुरविंदर कौर, जसमीत कौर समेत पंजाब के तेंजिदर सिंह, अर्शदीप सिंह, सुखदेव कौर, गुरनूर सिंह, नवप्रीत संधू आदि को बाघ के दीदार हुए। 

दुधवा में जंगल सफारी वाहन के आगे बाघ चलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद दोनों तरफ की चारों वाहनों के पहिये थम गए और पर्यटक बाघ को एकटक निहारते रहे। पर्यटकों ने इस दृश्य को कैमरे में भी कैद किया। थोड़ी देर बाद बाघ वहां से जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन


इसके अलावा किशनपुर सेंक्चुरी में बृहस्पतिवार की सुबह जंगल पहुंचे सैलानियों को एकसाथ तीन बाघ दिखाई दिए। लगातार बाघ दिखने से सैलानियों का आकर्षण भी पार्क की तरफ बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें