फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किशोरी से छेड़खानी में दोषी को तीन साल कैद की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। किशोरी के साथ छेड़खानी करने और दुष्कर्म की कोशिश के मामले में दोषी पाए गए युवक को एडीजी राहुल सिंह प्रथम ने तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 5000 का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष रखते हुए एडीजीसी बृजेश पांडे ने बताया कि सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगहा कला निवासी विजय वर्मा ने 7 फरवरी 2020 को एक दलित किशोरी से छेड़खानी की थी। किशोरी के चिल्लाने पर और लोगों के दौड़ने पर वह धमकी देते हुए भाग निकला था। अदालती सुनवाई के दौरान जमानत न मिलने के कारण विजय वर्मा की ओर से जुर्म इकबाल कर लिया गया। रहम की अपील करते हुए कम सजा देने की बात कही। जिस पर अदालत ने उसे तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें