फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा : गवाही देते वक्त भावुक हो गए हरविंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में तीसरे गवाह के रूप में हरविंदर सिंह ने अपने बयान अदालत में दर्ज कराए हैं। गवाही देते वक्त वह भावुक हो गए। उनसे जिरह के लिए अदालत ने 19 अप्रैल को तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन

एडीजे सुनील वर्मा की अदालत में 3 अक्टूबर 2021 को हुए खूनी संघर्ष की सुनवाई लगातार जारी है। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी और वादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना ने तीसरे गवाह के रूप में बहराइच जिले के चोटिल साक्षी हरविंदर सिंह के बयान अदालत में दर्ज कराए। अदालत में बयान दर्ज कराते समय हरविंदर सिंह भावुक हो उठे। इसी दौरान हरविंदर सिंह ने अपना कुर्ता उठाकर अदालत में जख्म के निशान दिखाने का प्रयास भी किया। बताया कि वह भी चोटिल हुए थे। उनका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया था। वह रिपोर्ट उसके पास अब भी सुरक्षित रखी हुई है।
बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश दुबे ने जिरह शुरू की तो अदालती समय समाप्त होने के कारण पूरी नहीं हो पाई। ऐसे में अदालत ने कार्यवाही आगे बढ़ाते हुए शेष सवाल-जवाब के लिए 19 अप्रैल की तिथि नियत की है। इस दौरान आशीष मिश्रा मोनू, अंकित दास, सुमित जायसवाल सहित सभी अभियुक्त मौजूद रहे। वहीं, बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह,शैलेंद्र सिंह गौड़, राम आशीष मिश्र, चंद्र मोहन सिंह अनिल त्रिवेदी सहित कई वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्रॉस केस की सुनवाई 20 अप्रैल को- तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस मामले में एडीजे सुनील वर्मा की अदालत में सुनवाई आगे बढ़ गई है। अदालत में चौथे गवाह से जिरह के लिए 20 अप्रैल की तारीख नियत की है। अभियोजन पक्ष रखते हुए एडीजीसी शिव गोविंद राठौड़ ने बताया कि क्रॉस केस की सुनवाई के लिए अदालत ने 14 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की थी, लेकिन हाईकोर्ट से 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के चलते स्थानीय अवकाश घोषित हो गया था। इस कारण शनिवार को फाइल में अदालत ने 20 अप्रैल की तारीख नियत कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें