धौरहरा। घर के बाहर खेल रहे गांव कफारा निवासी तीन वर्षीय बालक की गड्ढे के पानी में डूबकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कफारा निवासी कन्हैया लाल भार्गव का तीन वर्षीय पुत्र निखिल खेलने के लिए घर से बाहर निकला था। इसी समय घर के पास बने गड्ढे में जा गिरा और डूबकर मौत हो गई। कुछ दिन पर पहले छत पर डालने के लिए मिट्टी निकाले जाने की वजह से यह गड्ढा हो गया था। रविवार की सुबह बारिश का पानी गड्ढे में भर गया था। संवाद