लखीमपुर खीरी। शनिवार आधी रात हुई बरसात से हाथीपुर मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई।
मोहल्ले वालों का कहना है कि रात करीब 12 बजे बिजली चली गई, जो रविवार को दिन में आई। ऐसे में उमस भरी गर्मी से रात से लेकर सुबह तक परेशान रहे। सुबह के समय पानी तक की दिक्कत हो गई।
जेई शेरअली ने बताया कि रात में बरसात होने से करीब 12 बजे ट्रांसफर में फॉल्ट हो गया। सुबह फॉल्ट ठीक कराकर सप्लाई बहाल कर दी गई। संवाद