फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाईवे पार कर सहजनियां जंगल पहुंचे तीन टस्कर

Thu, 12 Nov 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जंगली हा​थियों के पदचिन्ह। स्रोत : वन विभाग
विज्ञापन
बांकेगंज/ममरी। नेपाल के शुक्लाफांटा नेशनल पार्क से आए तीन टस्कर गोला-खुटार हाईवे पारकर महेशपुर वन रेंज के सहजनियां जंगल पहुंच गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह गश्ती टीमों को हाथियों के पैरों के निशान मिले। इसके बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इस साल तीसरी बार हाथियों का दल संपूर्णानगर रेंज से पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की हरीपुर रेंज होते हुए बफरजोन की भीरा रेंज की महराजनगर बीट से किशनपुर अभयारण्य के मड़हा सेक्शन पहुंचा। वहां से मैलानी रेंज की जटपुरा बीट होते हुए बड़ी नहर पारकर महुरेना बीट पहुंचा। रातभर आराम करने के बाद तीनों हाथी अलसुबह गोला-खुटार हाईवे पारकर सहजनियां जंगल पहुंचे। कुछ देर रुकने के बाद शाहजहांपुर जिले की खुटार रेंज के जंगल में गए और फिर सहजनियां लौटकर डेरा डाल दिया।
महेशपुर रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि वन कर्मियों की टीमें हाथियों की निगरानी कर रही हैं। जंगल के आसपास बसे किसानों को जागरूक कर सुरक्षा के उपाय बताए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को हाथियों की लोकेशन सहजनियां जंगल में मिली। उन्हें वापस लौटाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हाथी देवीपुर जंगल की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें