फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ को ट्रेंक्युलाइज करने के लिए तीन टीमें गठित

Wed, 18 Mar 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बाघ की लोकेशन ट्रेस करने को लगाया गया कैमरा। स्रोत: वन विभाग
विज्ञापन
ममरी। गांव नंदलालपुर निवासी युवक मनोज कुमार की सोमवार को बाघ के हमले में हुई मौत के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। बाघ को ट्रेंक्युलाइज करने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

महेशपुर वन रेंज पहुंचे डीएफओ तापस मिहिर और एसडीओ अभय प्रताप सिंह ने रेंजर निर्भय प्रताप शाही व अन्य वनकर्मियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और बाघ को जल्द ट्रेंक्युलाइज करने के निर्देश दिए।
रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि गन्ने के खेत के आसपास चार कैमरे और एक पिंजरा लगाया गया है। पिंजरे में बकरा बांधा गया है, जिस पर वनकर्मी लगातार नजर रखे हुए हैं। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर ग्रामीणों के वहां आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। ट्रेंक्युलाइज टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने नंदलालपुर गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें