फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक के पीछे की तीन पंक्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित 

Fri, 11 Mar 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रोडवेज बसों में चालक के पीछे की दो पंक्ति की सीटों को छोड़कर तीन पंक्तियों की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी गई हैं। परिवहन निगम का यह नियम रोडवेज बसों के साथ-साथ अनुबंधित बसों में भी लागू होगा। 
विज्ञापन

मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एच एस गाबा ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को इस बाबत पत्र भेजकर निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि इन सीटों पर पूर्व से कोई पुरुष यात्री बैठा होगा तो महिला यात्री के आने पर उन्हें यह सीट खाली करनी पड़ेगी। प्रधान प्रबंधक ने कहा है कि इस नियम का कड़ाई से पालन कराने की जिम्मेदारी चालक और परिचालक की होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक वीके गोस्वामी ने प्रधान प्रबंधक के निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि इस नियम के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए बसों के अंदर अगले 15 दिनों में महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं को लिखवाने का निर्देश दिया गया है। ताकि बस में सवार होने वाली हर महिला को उसे मिलने वाली सीट की जानकारी हो सके और पुरुष यात्री इसे लेकर पहले से ही सचेत रहें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें