फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मारपीट में दो महिलाओं सहित तीन घायल, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। ग्राम गौहनिया आलम में भूमि विवाद में कुछ लोगों ने अनुसूचित जाति की एक महिला और उसके सास-ससुर की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

ग्राम गौहनिया आलम निवासिनी रेखा पत्नी सावन कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के विपिन, विमल, सुआलाल और सुआलाल की पत्नी उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर 30 जुलाई की रात नौ बजे विपक्षी उसके दरवाजे पर आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर विपक्षियों ने उसे मारापीटा। रेखा ने बताया कि उसे बचाने आए सास-ससुर की भी विपक्षियों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने रेखा की तहरीर पर विपक्षियों के विरुद्ध मारपीट एवं अनुसूचित जाति जनजाति निवारण अधिनियम के तहत चौदह दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराई। चोटिल का चिकित्सकीय परीक्षण सीएचसी में कराया। विवेचना सीओ मोहम्मदी को सौंप दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें