फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन दिन से लापता बच्ची का शव तालाब में उतराता मिला

विज्ञापन
मोहम्मदपुर नगरा में शव मिलने के बाद घर के सामने मौज़ूद महिलाएं। सवांद
विज्ञापन
मितौली। गांव मोहम्मदपुर नगरा में रक्षाबंधन के दिन नानी के यहां लापता हुई पांच वर्षीय बच्ची का शव तालाब के किनारे पानी में उतराता मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला सीतापुर के थाना इमलिया सुल्तानपुर के गांव एलिया निवासी सौरभ त्रिवेदी की पत्नी निशा देवी अपने दो बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर अपने मायके मोहम्मदपुर नगरा आई थी। मंगलवार को उसकी पांच वर्षीय पुत्री वैष्णवी घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई। बच्ची के मामा व आसपास के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने शक जताया था कि घर के सामने एक नाला निकला है, शायद उसी में गिरकर तालाब में बह गई होगी।
बुधवार को पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलवाकर खोजबीन शुरू करवाई, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह बच्ची का शव तालाब के किनारे उतराता मिला। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। डूबने से बच्ची का शव फूल गया था। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें