फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आंधी में दीवार और टिनशेड गिरने से पिता-पुत्री समेत तीन की मौत

विज्ञापन
छेदुई पतिया फॉर्म में घटना के बाद मौके का निरीक्षण करते एसडीएम राजीव निगम।संवाद - फोटो : शमशेर खानी में लाठी डंडे चलने के बाद डॉक्टरी के लिए जाते घायल।
विज्ञापन
लखीमपुर/निघासन। निघासन क्षेत्र में आंधी से दीवार और टिनशेड गिरने से पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पलिया, मझगईं व बिजुआ क्षेत्र में कई जगह सड़कों पर पेड़ गिरने से रास्ते बाधित हो गए हैं।
विज्ञापन


मझगईं थाना क्षेत्र के गांव छेदुई पतिया फार्म निवासी रक्षपाल सिंह अपने परिवार के साथ घर में ईंटों की दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे। सुबह आई तेज आंधी में दीवार के साथ छप्पर गिर गया। इससे रक्षपाल सिंह (45), उनकी पत्नी सर्वजीत कौर (40), दूसरी पत्नी सीता कौर (38), 13 वर्षीय पुत्र गुरजीत और 10 वर्षीय पुत्री रमनदीप मलबे में दब गए।
पड़ोसियों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। तब तक पुत्री रमनदीप की मौत हो चुकी थी। गंभीर हालत में रक्षपाल को जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अन्य तीनों घायलों का निघासन सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ग्रंट नंबर 12 निवासी स्व. मैकू की 80 वर्षीय पत्नी फुलवासा घर में दीवार के सहारे पड़े टिनशेड के नीचे सो रही थी। बुधवार सुबह 6:30 बजे आंधी से टिनशेड और उस पर रखी ईटें वृद्धा पर गिर गईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन परिजन उनको फूलबेहड़ सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां उनकी मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक कमलेश नारायण ने बताया कि सर में ज्यादा चोट लगने से उनकी मौत हुई है।

छेदुई पतिया फॉर्म में घटना के बाद मौके का निरीक्षण करते एसडीएम राजीव निगम।संवाद- फोटो : शमशेर खानी में लाठी डंडे चलने के बाद डॉक्टरी के लिए जाते घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें