फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीण मार्गों पर दौड़ने लगी तीन नई रोडवेज बसें

Sun, 22 Feb 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के तीन नए ग्रामीण मार्गों पर नई रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। लखीमपुर डिपो ने तीनों रोडवेज बसों को जनता सेवा के नाम से शुरू किया, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों का सफर भी सुगम हो सके। नए मार्गों पर बसों का संचालन होने से ग्रामीण क्षेत्र के यात्री राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो को एक सप्ताह पहले ही 42 सीटर तीन नई रोडवेज बसें मिली हैं, इनको ग्रामीण मार्गों पर लगाया गया है। लखीमपुर डिपो के प्रभारी एआरएम/डीपो प्रभारी सहदेव सिंह ने बताया कि लखीमपुर-सकेथू-लखनऊ के बीच एक बस शुरू की गई है, जो लखीमपुर से सुबह आठ बजे चलती है, जो नकहा होते हुए सकेथू जाएगी। इसके बाद वापस नकहा होते हुए लखीमपुर और फिर लखनऊ जाती है। दूसरी बस लखीमपुर-ढखेरवा की है, जो लखीमपुर से सुबह 7:30 बजे रवाना होती है। खंभारखेड़ा, ढखेरवा होते हुए सुबह 10 बजे धौरहरा पहुंचेगी। इसके बाद वापस इसी मार्ग से होते हुए दोपहर एक बजे लखीमपुर पहुंचेगी।
तीसरी बस लखीमपुर से दुर्गापुर पड़री के लिए सुबह 5:45 बजे लखीमपुर डिपो से रवाना होती है, जो ऐरा, खमरिया, ईसानगर होते हुए दुर्गापुर पड़री जाती। इसके बाद वापस इसी मार्ग से होते हुए लखीमपुर आती है। इस बस को बरेली तक चलाने जाने की प्लानिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें