फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर के पास के ढहाए गए और तीन मंदिर

Wed, 27 May 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के निर्माणाधीन कॉरिडोर में ध्वस्त किए गए प्राचीन मंदिरों का मलबा हटाती पोकलेन मशीन। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर के तहत पौराणिक शिव मंदिर के पास स्थित तीन और मंदिरों को मंगलवार रात ढहा दिया गया। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल सावन से पहले निर्माण कार्य पूरा करने में जुटी है।
विज्ञापन

कॉरिडोर के पहले और दूसरे चरण का निर्माण कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है। 108 स्तंभों वाले परिक्रमा पथ के तहत पौराणिक शिव मंदिर के पीछे अन्य मंदिरों की पुनर्स्थापना के साथ नए मंदिरों का निर्माण कराया जा रहा है।
मंगलवार रात पौराणिक शिव मंदिर के निकास द्वार के सामने स्थित तीन प्राचीन मंदिरों को हटाया गया। यूपीपीसीएल के जेई अजय प्रताप सिंह और विवेक वाजपेई की देखरेख में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की कोशिश है कि सावन शुरू होने से पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें