फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खीरी के तीन और होनहार बने यूपी पुलिस में दरोगा

Sat, 18 Jul 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के धीरज कुमार, प्रतीक यादव और बाबूराम यादव ने उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद तीनों का उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। इनमें धीरज इससे पहले रेलवे और उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयनित हो चुके हैं, जबकि प्रतीक यादव और बाबूराम यादव वर्तमान में पुलिस सेवा में सिपाही हैं।
विज्ञापन

बेहजम कस्बे के साधारण किसान परिवार से आने वाले धीरज कुमार ने तीन सरकारी भर्तियों में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने वर्ष 2023 में रेलवे की परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी की शुरुआत की। इसके बाद 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन हुआ और अब 2026 में उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर पद पर भी सफलता हासिल की है। धीरज कन्हैया इंटर कॉलेज बेहजम के पूर्व छात्र हैं।
थाना नीमगांव में तैनात सिपाही प्रतीक यादव ने भी उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की है। मूल रूप से औरैया जिले के बिधूना निवासी प्रतीक यादव की 26 अप्रैल 2026 को थाना नीमगांव में सिपाही पद पर तैनाती हुई थी। अब उनका चयन उपनिरीक्षक पद पर हुआ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी बाबूराम यादव वर्तमान में पीएसी में सिपाही हैं। उन्होंने भी उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर दरोगा पद पर चयन हासिल किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें