फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला-बांकेगंज मार्ग पर किराना व्यापारी से तीन लाख रुपये की लूट

Mon, 19 Jan 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। मैलानी और हैदराबाद थाना क्षेत्र की सीमा पर सरकारपुर गांव के पास कार सवार बदमाशों ने व्यापारी से लाखों की लूट की घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बा निवासी किराना व्यापारी राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल सोमवार रात नौ बजे करीब गोला से दुकान बंद कर पिकअप पर सवार होकर घर आ रहे थे। इस बीच मैलानी और हैदराबाद थाना क्षेत्र की सीमा पर सरकारपुर गांव के निकट गोला की ओर से आए कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर पिकअप को रोक लिया। वाहन के रुकते ही बदमाशों ने व्यापारी की डंडों से पिटाई के बाद वाहन के अंदर दुकान में बिक्री किए लाखों रुपये से भरा थैला छीनकर भाग गए। इस बीच लुटेरों ने डंडे मारकर पिकअप का शीशा तोड़ दिया। पीड़ित व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर मय दलबल पहुंचे सीओ गोला रमेश तिवारी ने व्यापारी से पूछताछ के बाद इलाके की नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें