फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन मजदूर झुलसे

विज्ञापन
इसी ट्रक से सीमेंट की बो‌री उतारते समय हादसे का श‌‌िकार हुए तीनों मजदूर।
विज्ञापन
ट्रक से सीमेंट उतारते समय अहिरनपुरवा गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

एक ही गांव के रहने वाले थे तीनों मजदूर
बांकेगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
बांकेगंज। अहिरनपुरवा गांव में ट्रक से सीमेंट उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए। तीनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तीनों मजदूरों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
अहिरनपुरवा गांव स्थित एक सीमेंट की दुकान पर ट्रक से सीमेंट आया था तीन मजदूर राजीव (18) पुत्र रघुनाथ, वीरेंद्र पुत्र जुगनू (17) और छोटू (20) पुत्र बद्री निवासी आंबेडकर नगर सीमेंट को उतारने के लिए ट्रक पर चढ़कर तिरपाल हटा रहे थे। इसी बीच यह मजदूर ट्रक के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। इनके लाइन की चपेट में आते ही बिजली लाइन ट्रिप हो गई। इससे दो मजदूर ट्रक के नीचे आ गिरे, जबकि एक मजदूर ट्रक पर लदी सीमेंट की बोरियों पर गिर गया। करंट लगने से तीनों बेहोश हो गए। यह देख ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे से गांव में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में तीनों को बांकेगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके नरवरिया ने बताया कि करंट लगने से दिल और गुर्दों पर घातक असर होता है। इसलिए उन्हें रेफर किया गया है।
विज्ञापन

उधर, विद्युत उपखंड गोला के एसडीओ एम मनोष ने बताया कि प्रथम दृष्टया गलती ट्रक ड्राइवर की है कि उसने हाईटेंशन लाइन के नीचे ट्रक को खड़ा किया, जिससे यह हादसा हुआ। मामले की जांच कराई जाएगी, ट्रक का पता लगाया जा रहा है। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें