खीरी टाउन। थाना खीरी के तहत आने वाले ग्राम पंचायत महोला के मजरा कदियापुर में बीती सात सितंबर को हुई मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या की धाराएं तरमीम करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बताते चलें कि दिनेश और खूब लाल के मध्य बाग में कब्जेदारी को लेकर विवाद हो गया था। इसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे धारदार हथियार चले थे। घटना में खूबलाल के पक्ष की एक महिला और राजेंद्र के गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची नकहा पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था।
बीती रात लखनऊ में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि मारपीट के मुकदमे में तरमीम कर कार्रवाई करते हुए दिनेश तिवारी, आशीष तिवारी सुरेश तिवारी निवासीगण ग्राम कदियापुर मजरा महोला को घटना में प्रयुक्त तीन बांका बरामद कर गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया है, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। संवाद