लखीमपुर खीरी। एसपी संकल्प शर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन में तैनात दरोगाओं को नवीन तैनाती दी है, वहीं दो के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है।
एसपी ने बताया कि थाना खीरी के अपराध निरीक्षक इंसाफ अली को इसी पद पर थाना शारदानगर, थाना चंदनचौकी के अपराध निरीक्षक आलोक कुमार को मझगईं थाने में अपराध निरीक्षक के पद पर भेजा है। वहीं पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत एसआई गौरव सिंह, विजेंद्र कुमार पासवान और सुनील कुमार को कोतवाली गोला भेजा गया है। संवाद