धौरहरा। गांव बसंतापुर में शारदा नाले में नहाते समय डूबे युवक का शव दूसरे दिन फ्लड पीएसी ने बरामद कर लिया है। गांव बसंतापुर निवासी श्यामू (20) पुत्र विकास शनिवार को दोपहर खमरिया थाना क्षेत्र के चिकनाजती गांव के पास शारदा नाले में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में बह गया। फ्लड पीएसी टीम बुलाकर तलाश शुरू कराई गई। दूसरे दिन टीम ने शव नाले से बरामद कर लिया है। तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया, शव बरामद हो चुका है। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। संवाद