फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ के हमले में तीन घायल... गुस्साई भीड़ ने बाघ को खेतों में दौड़ाया

विज्ञापन
बाघ हमले में घायल श​शिकांत।
विज्ञापन
बांकेगंज। गोला रेंज में रविवार को बाघ हमले की दो घटनाएं सामने आई हैं। गोला रेंज के कुरैया गांव सुबह सात बजे गन्ना बोआई कर रहे दो किसानों पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वन कर्मियों की टीम ने बाघ को जंगल की तरफ खदेड़ने की कोशिश की तो बाघ बाकेगंज-गोला मार्ग किनारे झाड़ियों में छिप गया। यहां बाघ को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। एक योग शिक्षक फोटो खींचने के लिए नजदीक गए तो बाघ ने हमला कर दिया। इस घटनाक्रम के दौरान करीब आधे घंटे तक यातायात थमा रहा।इसके बाद गुस्साई भीड़ने हल्ला करते हुए बाघ को भी दौड़ा लिया
विज्ञापन


सुबह सात बजे
गोला रेंज के पश्चिम बीट जंगल के पास रविवार सुबह सात बजे कुरैया गांव किनारे खेत में ग्रामीण गन्ना बोआई कर रहे थे। इस दौरान अचानक आए बाघ ने कुरैया निवासी नंदराम के 20 वर्षीय पुत्र कमलेश और गिरिजा शंकर के 35 वर्षीय पुत्र मनोज पर हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। दोनों मजदूरों के हाथ, पीठ और कंधे पर गहरे जख्म हुए हैं। अन्य मजदूरों के शोर मचाने पर बाघ खेतों में छिप गया। घायल मजदूरों को गोला सीएचसी ले जाया गया। मनोज की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दोपहर 12:45 बजे
वन विभाग की टीम ने खेत से बाघ को जंगल में खदेड़ने का प्रयास किया तो बाघ कुछ देर के बाद बांकेगंज-गोला रोड किनारे एक निजी स्कूल के पास झाड़ियों में छिप गया। बाघ गोला-पश्चिम जंगल में जाने के लिए सड़क पार करने की कोशिश में था, लेकिन आवाजाही देख झाड़ियों में छिप गया। इस बीच उसे देखने के लिए सड़क पर भीड़ लग गई। भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेंजर गोला संजीव तिवारी ने पुलिस को सूचना दी। वन विभाग ने सड़क के दोनों ओर का रास्ता भी ब्लॉक कर दिया। इस बीच थाना हैदराबाद क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी योग शिक्षक 32 वर्षीय शशिकांत दीक्षित बाघ की फोटो खीचने के लिए थोड़ा नजदीक गए तो बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमला करते ही लोगों में भगदड़ मच गई। जिसे जिधर रास्ता मिला, भाग निकला। काफी देर तक दोनों ओर आवागमन बंद रहा। पुलिस ने घायल शिक्षक को गोला सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन




आगे-आगे बाघ... पीछे-पीछे सैकड़ों की भीड़


हमला करने के दौरान सैकड़ों लोगों की घेराबंदी से बाघ भी घबरा गया। भीड़ ने शोर मचाते हुए बाघ को झाड़ियों से खदेड़ दिया। बाघ सड़क पार करते हुए खेतों की ओर भागने लगा तो सैकड़ों ग्रामीणों ने भी बाघ का पीछा किया। भीड़ से डरा बाघ काफी देर तक खेतों में भागता रहा और ग्रामीण हल्ला मचाते हुए बाघ के पीछे-पीछे दौड़ते रहे।





कुरैया गांव के खेत में और बांकेगंज-गोला रोड पर बाघ हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। बाघ रोड क्रॉस कर जंगल जाने की कोशिश में था, लेकिन भीड़ के चलते वह रोड किनारे झाड़ियों में छिपकर बैठा था। फिलहाल बाघ जंगल में चला गया है।

- संजीव तिवारी, रेंजर गोला, दक्षिण खीरी वन प्रभाग

बाघ हमले में घायल शशिकांत।

बाघ हमले में घायल शशिकांत।

बाघ हमले में घायल शशिकांत।

बाघ हमले में घायल शशिकांत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें