हरिहरपुर गांव आग लगने के बाद जले पड़े छप्पर
फरधान। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते भैंस के बाड़े में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक उसमें बंधी तीन भैंसें और एक पड्डा बुरी तरह झुलस गए। बाद में एक भैंस की मौत हो गई।
हरिहरपुर गांव निवासी सुनील वर्मा के मकान से कुछ दूरी पर छप्पर के नीचे भैंसे और पड्डा बंधा था। छप्पर के पास ही एक उपलों का ढेर लगा था, जिसमें अचानक आग लगी। आग लगने के बाद शोर शराबा शुरू हुआ। ग्रामीण और फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय सुनील वर्मा का एक हाथ झुलस गया। छप्पर के नीचे तीनों भैंसें और पड्डा झुलस गए। एक भैंस की मौत हो गई। वहीं सुनील के पड़ोसी दयाराम का भी एक छप्पर जल गया। संवाद