संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम पसियापुर में सोमवार शाम शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन घर जलकर राख हो गए। घटना में हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
गांव निवासी गोविंद, मुनेश और ओमवीर के घरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घरों में रखा राशन, कपड़े व बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम और संसारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तेज हवा के चलते आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना के बाद प्रभावित परिवारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।