फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में वारदात: युवती को घर बुलाकर तीन दोस्तों ने किया दुष्कर्म, तीनों गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 10:37 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर में एक युवती से तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में शहर के एक मोहल्ले में युवती को शनिवार शाम अपने घर बुलाकर परिचित युवक और उसके दो दोस्तों ने दुष्कर्म किया। कुछ ही देर बाद युवती की हालत बिगड़ती देखकर तीनों युवक मौके से भाग गए। सदर कोतवाली पुलिस ने बाद में तीनों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय युवती जिला सीतापुर के एक मोहल्ले की रहने वाली है। बचपन से ही लखीमपुर में रिश्तेदार के साथ किराये के मकान में रहकर उसने पढ़ाई की। कुछ समय पहले सिद्धार्थ श्रीवास्तव से उसकी जान पहचान हुई। शनिवार शाम सिद्धार्थ जब घर पर अकेला था तो उसने युवती को किसी काम के बहाने अपने घर पर बुला लिया। वहां पहले से उसके दो दोस्त थे। युवती ने पुलिस को बताया कि तीनों युवकों ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार 
बाद में वह किसी तरह घर पहुंची और नानी को पूरी घटना बताई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को जिला महिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। इलाज शुरू होने के काफी देर बाद युवती पूरा घटनाक्रम बता सकी। परिजनों ने तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। युवकों के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने दबिश देकर सिद्धार्थ श्रीवास्तव और उसके दो दोस्तों मधुमेश मिश्रा व विशु कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि शिकायत के बाद तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। सभी ने घटना कबूली है। तीनों को न्यायालय भेजा गया है, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें