फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: न्यायालय परिसर के तीन प्रवेश द्वार बंद

विज्ञापन
कोर्ट परिसर की तलाशी लेते एडीशनल एसपी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एएसपी नैपाल सिंह ने सोमवार की सुबह न्यायालय पहुंचकर सुरक्षा जांच की। 15 मिनट की इस जांच में एएसपी ने बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया। बताया कि आठ प्रवेश गेट में से तीन गेट बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एएसपी के निरीक्षण के 10 मिनट पहले तक न्यायालय परिसर में किसी तरह की जांच और पूछताछ नहीं हो रही थी। लोग मनमाने तरीके से प्रवेश कर रहे थे। गेट के पास मौजूद पुलिसकर्मी फोन में व्यस्त थे। डीसी रोड के प्रवेश गेट से लोग बिना किसी रोकटोक के आ-जा रहे थे। हैंड मेटल डिटेक्टर कुर्सी पर रखा था। गेट नंबर एक के पास भी सुरक्षा व्यवस्था सामान्य थी।
इसी समय एएसपी नैपाल सिंह न्यायालय पहुंचे। एएसपी के आते ही लोगों से पूछताछ होने लगी। एएसपी ने न्यायालय के प्रवेश गेट, कोर्ट व अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना।
विज्ञापन


कंप्यूटर बंद, काम नहीं करते मेटल डिटेक्टर
न्यायालय परिसर में लगे सीसी कैमरों की निगरानी के कंट्रोल रूम में कंप्यूटर बंद है। अन्य व्यवस्थाएं भी बदहाल हो गई हैं। परिसर में छह स्थानों पर लगे मेटल डिटेक्टर काम नहीं कर रहे हैं। आने-जाने वालों और सामान की जांच के लिए पुलिसकर्मी हैंड मेटल डिटेक्टर का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें