बूथों के निरीक्षण के दौरान तीनों कर्मचारी मिले गैरहाजिर
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बनाए गए बूथों का डीएम आकाशदीप ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिदनियां प्राथमिक स्कूल की बीएलओ और छाउछ प्राथमिक विद्यालय की बीएलओ और सहायक अध्यापिका गायब मिलीं। डीएम ने नदारद मिले तीनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में अभियान चलाकर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। डीएम आकाशदीप ने रविवार को शहर से सटे गांव सैधरी, मिदनियां भंसड़िया और छाउछ स्थित प्राथमिक विद्यालयों के बूथों का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि मिदनियां बूथ पर बीएलओ संदीपा मिश्रा और छाउछ स्थित बूथ की बीएलओ प्रधानाचार्य अंजू माला सिद्दीकी और सहायक अध्यापिका रेनू गायब मिलीं। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए गैरहाजिर मिलीं । तीनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटे के आदेश दिए हैं।