20 लोग मिले संक्रमित
गुरुवार को आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 20 लोग संक्रमित मिले हैं, जिसमें चार बच्चे शामिल हैं। इसमें एक 12 माह का बच्चा, एक चार व एक पांच साल के बच्चे सहित एक 15 साल का किशोर शामिल है। जबकि अन्य 16 लोगों की उम्र 20 से लेकर 70 साल के बीच है।
एक युवक और दो बुजुर्गों की मौत
जिला अस्पताल में भर्ती तकिया सुल्तानपुर निवासी 40 वर्षीय युवक, परसैला निवासी 68 वर्षीय एवं तकिया सुल्तानपुर निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि युवक को मुंह कैंसर, 68 वर्षीय बुजुर्ग को टीबी एवं कंपकपी और 90 वर्षीय बुजुर्ग को फेफड़ों में संक्रमण, शुगर एवं पीलिया रोग के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान जांच कराने पर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।