फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन सिपाही लाइन हाजिर... दो को भेजा दूसरे थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव सिसावांकलां के आकाश राज की मौत के मामले एसपी ने कार्रवाई करते हुए तीनों सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया है। जबकि दो अन्य सिपाहियों को अन्य थाने मितौली और मैगलगंज भेजा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना फरधान के गांव सिसावांकलां निवासी आकाश राज की मौत पुलिस कस्टडी से जाने आठ दिन बाद इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। परिजनों ने 14 सितंबर को थाने के सामने पीलीभीत-बस्ती मार्ग जामकर पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। परिजनों का कहना था आकाश को प्रताड़ित किया गया, जिसमें उसे गंभीर चोटें लगीं और मौत हो गई।
पुलिस तीन डॉक्टरों के पैनल से आकाश के शव का पोस्टमार्टम कराया तो मौत की वजह फेफड़े में इन्फेक्शन समेत अन्य बीमारियां बताई गई। मौके पर पहुंचें एसपी परिजनों से मिले थे और जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

पांच दिन की जांच के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा ने एसओ फरधान की रिपोर्ट पर सिसावांकला क्षेत्र में तैनात तीनों सिपाहियों अशोक कुमार, निशांत एवं सुनील यादव को लाइनहाजिर किया है, जबकि थाने में तैनात सिपाही आशीष प्रजापति को थाना मितौली एवं शैलेंद्र कुमार को थाना मैगलगंज भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें