फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: होटल पर काम कर रहे तीन बच्चों को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खीरी टाउन के होटल में काम कर रहे बच्चों को श्रम विभाग की टीम ने मुक्त कराया। तीनों होटल संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन



श्रम परिवर्तन अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बाल श्रम अभियान के तहत पेंसिल पोर्टल पर शिकायत मिली कि खीरी टाउन में होटल पर बच्चों से काम कराया जा रहा है। शिकायत मिलते ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, पुलिस आदि कि संयुक्त टीम ने जांच की तो तीन होटल में तीन बच्चे काम करते हुए मिले। तीनों बच्चों को कार्य मुक्त कराया।

बाल श्रमिक की आयु परीक्षण कराते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। दुकान मालिकों के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है। दोषी पाए जाने पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार 20000 रुपए क्षतिपूर्ति और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष अभियोजन दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें न्यूनतम 20000 से 50000 तक जुर्माना हो सकता है। कार्रवाई के दौरान दौरान प्रियंका वर्मा, ब्रिजेश चंद, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी राम औतार, कांस्टेबल राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें